जानकारी

चित्रगुप्त सभा द्वारा आयोजित चित्रगुप्त पूजा - 2022 का प्रेस विज्ञप्ति और बिभिन्न समाचर पत्रों में प्रकाशित ख़बर,



धूमधाम से मनाया गया चित्रगुप्त पूजा

मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के तरैया गांव में इस वर्ष भी चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाया गया।

कायस्थ टोला में चित्रगुप्त पूजा समिति के सदस्यों द्वारा पूजा स्थल को भव्य रूप से सजाया गया एवं भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर एक ही स्थान पर सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की गई और प्रसाद का वितरण किया गया।

इस पूजा को लेकर सुबह से ही गांव में काफी चहल-पहल देखने को मिली।यहां पिछ्ले वर्ष से ही भगवान चित्रगुप्त की पूजा होती आ रही है।

आपको बता दें कि आज के दिन कायस्थ समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते हैं। कहा जाता है कि कायस्थ समाज के लोग अपनी लेखनी के लिये सदैव से जाने जाते है। जिस कारण समस्त कायस्थ समाज के लोग यह पूजा काफी विधि विधान के साथ करते है।

आज तरैया गांव में भी कायस्थ परिवारों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना भगवान चित्रगुप्त से की।

इस पूजा के मौके पर पूजा समिति के द्वारा पूजा स्थल पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया हैं।

इस पूजा में अध्यक्ष मनीष कुमार कर्ण,सचिव प्रवीण विश्व बंधु,कोषाध्यक्ष मंजीत कुमार लाल कर्ण सहित मुकेश कुमार कर्ण, रंजीत कर्ण, संजीत कुमार कर्ण, मुकुल कर्ण, जीतू कुमार, विकास कुमार कर्ण ,चंदन कुमार, अंकित कुमार, राकेश रौशन, रिशु कुमार, सत्यनारायण लाल कर्ण, विवेक कुमार ,टिप्पू कुमार आदि मौजूद थे।


27 Oct, 2022

Call now for Chitragupta Sabha, Taraiya

9801419168